Mumbai Indians Full Squad: आईपीएल 2023 में मुंबई को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सके। टीम को एक अच्छे स्पिन गेंदबाज की जरूरत थी। अब शम्स मुलानी, पीयूष चावला को खरीदकर टीम ने अपनी सभी जरूरतों को पूरा किया।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम 20.55 करोड़ की राशि के साथ उतरी थी। इस टीम के पास पहले से 16 खिलाड़ी थे। हालांकि, कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद मुंबई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो तेज गेंदबाजी करने के साथ बल्ले के साथ भी डेथ ओवर में तेजी से रन बना सके। इसके अलावा मुंबई को एक ऐसा खिलाड़ी भी चाहिए था, जो स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सके।
0 Comments