टीम इंडिया ने खराब फील्डिंग की। उसने बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कई मौके दिए। कैच छोड़ने वालों में अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली के सबसे आगे रहे। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक हैं, लेकिन टेस्ट के तीसरे दिन चार कैच टपका दिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन शनिवार (24 दिसंबर) को टीम इंडिया ने खराब फील्डिंग की। उसने बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कई मौके दिए। कैच छोड़ने वालों में अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली के सबसे आगे रहे। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक हैं, लेकिन टेस्ट के तीसरे दिन चार कैच टपका दिए। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी फेल हो गए।
कोहली ने 44वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लिटन दास को जीवनदान दिया। अक्षर की गेंद लिटन के बल्ले से लगकर स्लिप में गई थी। विराट उस कैच को नहीं ले पाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर लिटन का एक और कैच कोहली ने टपका दिया। वह गेंद की दिशा को पढ़ नहीं पाए। कोहली ने इसके बाद अश्विन की गेंद पर लिटन का कैच तीसरी बार छोड़ा।
लिटन के बाद तस्कीन का कैच भी छोड़ा
लिटन के अलावा विराट ने तस्कीन अहमद को भी जीवनदान दिया। जब तस्कीन 10 रन बनाकर खेल रहे थे तब कोहली ने उनका कैच छोड़ दिया। विराट की इन गलतियों का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। लिटन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। वहीं, तस्कीन ने 46 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर बांग्लादेश को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
0 Comments