सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी। उसने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रुक का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थे।
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए छोटी नीलामी कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को हुई। इंग्लैंड के सैम करन ने नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।
सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह भरने के लिए टीम में शामिल किया है
0 Comments