भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया।
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: अय्यर-अश्विन ने दिलाई जीत
भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिए तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
0 Comments